Durg Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, भीषण धमाके से दहल उठा पूरा इलाका
दुर्ग। Durg Cylinder Blast: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में बुधवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट (Durg Cylinder Blast) ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना कुम्हारी के वार्ड नंबर 4 की बताई जा रही है, जहां अचानक हुए विस्फोट के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
Read More: Palamu News: हाईवोल्टेज ड्रामा, जयमाल के बीच प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, तो दूल्हे ने साली से रचाई शादी
वहीं धमाका इतना जोरदार था कि, आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही। (Durg Cylinder Blast)
Read More: Couple Commits Suicide: बहू की इस हरकत से परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप, वजह जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Durg Cylinder Blast: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका गैस रिसाव के बाद विस्फोट की जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।




