[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bijapur Constable Suicide: थाने के सामने जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, मचा हड़कंप

बीजापुरBijapur Constable Suicide: बीजापुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के कोतवाली थाना के सामने एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार (Bijapur Constable Suicide) ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है।

Read More: Food Poisoning : मुंबई के बाद अब यहां तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी 4 बच्चों की तबीयत, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि जवान ने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। (Bijapur Constable Suicide)

Read More: Raipur News:हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ शातिर चोर, इस बहाने से होस्टल में की थी एंट्री 

Bijapur Constable Suicide: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जवान की मानसिक स्थिति, ड्यूटी से जुड़े तनाव और अन्य कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close