[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Makhanlal Sarkar: कौन है माखनलाल सरकार? जिनका भरे मंच पर पीएम मोदी ने पैर छूकर लगाया गले, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कोलकाताMakhanlal Sarkar: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई है। वहीं अब सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान आज मंच से एक बेहद ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जो अब काफी चर्चा का विषय बन गया है। इस नजारे के केंद्र में बीजेपी के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarka) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शॉल ओढ़ाई और न सिर्फ पैर छुए छुए बल्कि उनको काफी देर तक गले लगाए रखा। इस नजारे ने वहां हर किसी का ध्यान खींचा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Read More: Gariyaband Crime News: रहस्यमयी मौत से सनसनी, जंगल में मिली वृद्ध की सड़ी-गली लाश, कपड़ों में मिले पैसों के बंडल 

वहीं पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में माखनलाल सरकार जी से मुलाकात हुई। सरकार, एक पक्के देशभक्त थे, उन्होंने डॉ. मुखर्जी के साथ काम किया और जम्मू-कश्मीर में उनके साथ रहते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने अपनी ज़िंदगी पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी का बेस बढ़ाने और हर तरह के लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में लगा दी। BJP कार्यकर्ताओं के तौर पर, हमें गर्व है कि हमारी पार्टी में ऐसे प्रेरणा देने वाले लोग हैं जिन्होंने लोगों के बीच काम करके हमारी पार्टी को मज़बूत किया है। (Who Is Makhanlal Sarka)

बता दें कि, माखनलाल सरकार ने अपने बचपन से ही RSS से जुड़कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की.बाद में वह जनसंघ से जुड़े और फिर 1981 में बीजेपी में शामिल हो गए। 1952 में माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था, जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।

Read More: Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ 

Makhanlal Sarkar: सरकार सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं. वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी थे, उनकी अंतिम यात्रा का हिस्सा थे। उन्हें कांग्रेस के अधीन दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रवाद गीत गाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 1980 में भाजपा के गठन के बाद, वह पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने। इसके साथ ही सरकार ने 1 साल के अंदर ही 10 हजार सदस्यों के नाम नामांकित किए।

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close