[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg News: जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, हिंदू संगठनों ने आरोपी की धुनाई कर जमकर काटा बवाल

दुर्गDurg News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। बताया गया कि, निगम आयुक्त के निजी सहायक गौतम साहू ने निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ मोबाइल चैट के दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसका ( Durg News) सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई और बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंच गए।

Read More: West Bengal New CM: बंगाल में नई सरकार का आगाज़, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम, कल होगा शपथ ग्रहण

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच माहौल और गरमा गया कुछ लोगों ने गौतम साहू के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद निगम परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि वायरल चैट में प्रयुक्त भाषा हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के बाद सुनियोजित तरीके से हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया, तो संगठन कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा।

Read More: Dogs Terror In Saharanpur: पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़, खूंखार कुत्तों के हमले से 110 भेड़ों की मौत, हुआ लाखों का नुकसान 

Durg Newsमामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वायरल चैट और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि आरोपी पर प्लेसमेंट कर्मचारी होते हुए भी कर्मचारियों और व्यवस्था पर प्रभाव रखने के आरोप सामने आए हैं। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, जबकि साइबर सेल वायरल चैट की सत्यता और स्रोत की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close