Assam Election Results 2026: जोरहाट से लगा जोर का झटका, 23 हजार वोटों से हारे गौरव गोगोई, असम में BJP की जय
असम। Assam Election Results 2026: असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और इसी के साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। इस बीच असम कांग्रेस प्रदेश (Assam Election Results 2026) अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरदार झटका लगा है। जहां वे जोरहाट सीट से 23,182 वोटों से चुनाव हार गए। बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने सीट पर जीत दर्ज की। हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।
Read More: Kawardha Accident: बुझ गए 4 घरों के चिराग, दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
इसकी के साथ ही पहली जीत बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने दर्ज की है। माजबात सीट से चरण बोरो ने जीत दर्ज की है> 16 राउंड की काउंटिंग के बाद चरण ने 55546 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
Read More: West Bengal Election Results: बंगाल में बीजेपी की आंधी, 192 सीटों के साथ बनाई बढ़त, ममता बनर्जी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Assam Election Results 2026: इसी के साथ ही असम में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में गुवाहाटी स्थित बीजेपी ऑफिस में सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजा अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
#WATCH | Assam Elections 2026 | Celebrations underway at the BJP office in Guwahati. Of the total 126 seats in the state, the party is currently leading on 79 seats – well past the majority mark. pic.twitter.com/oxcQ35GgxR
— ANI (@ANI) May 4, 2026




