[t4b-ticker]
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Kawardha Accident: बुझ गए 4 घरों के चिराग, दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

कवर्धा। Kawardha Accident: कबीरधाम जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक (हाफ) नदी में जा गिरी। ( Kawardha Accident) इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: West Bengal Election Results: बंगाल में बीजेपी की आंधी, 192 सीटों के साथ बनाई बढ़त, ममता बनर्जी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

घटना नगर पंचायत पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ई स्थित हाफ नदी पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी थे और पंडरिया से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Read More: Kerala Election Result 2026: केरल में कांग्रेस का जलवा, 100 सीटों में बनाई बढ़त, CM विजयन को छोड़ा पीछे 

Kawardha Accident:  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी को कार से बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close