[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़

Balod News: छिन गया गरीब के आजीविका का साधन, आवारा कुत्तों के हमले से 10 बकरियों की मौत, भावुक कर देगा रोते बिलखते मालिक का ये वीडियो

बालोदBalod News: बालोद जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले से 10 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के (Balod News) बाद बकरियों का मालिक मृत बकरियों के पास बैठकर रोता-बिलखता नजर आया, जिसकी तस्वीरें दिल को झकझोर देने वाली हैं।

Read More: Raipur Chakubaji: राजधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात, बदमाशों ने नाबालिग के गर्दन पर चाकू मार कर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने किया थाने का घेराव

बता दें कि, पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई का है। यहां के निवासी निर्मल यादव अपनी पत्नी के साथ रोज की तरह बकरियों को चराने जंगल की ओर गए थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे 20 से अधिक आवारा (Balod News) कुत्तों ने अचानक बकरियों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्तों ने बकरी मालिक दंपति को भी दौड़ाया। देखते ही देखते कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर कहर बरपाया और 10 बकरियों को नोच-नोचकर मार डाला।

घटना के बाद मौके पर दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला, जहां बकरियों की लाश के पास बैठा मालिक फूट-फूटकर रोता नजर आया। बताया जा रहा है कि निर्मल यादव ने इन बकरियों को बचपन से पाला था और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन था।

Read More:  Raipur News: शहर के कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य व औषधि प्रशासन का छापा, बेचे जा रहे थे नकली क्रीम-पाउडर, टीम ने किया जब्त

Balod News: इस घटना से जहां मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं वह मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और मुआवजे की मांग की है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close