[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg News: पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह पर भड़के परिजन, दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

दुर्गDurg News: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मानित तीजनबाई (Pandwani Singer Teejan Bai) को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो गई। इस झूठी सूचना में उनके निधन का दावा किया गया, जिससे देश-विदेश में फैले उनके प्रशंसकों के बीच शोक और चिंता का माहौल बन गया। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि संदेश भी साझा करने शुरू कर दिए।

Read More: Dipali Tiwari Viral Video: BJP जिलाध्यक्ष की डर्टी डिमांड, महिला नेत्री से कहा- ‘हमबिस्तर हो जाओ, टिकट दिला दूंगा’, जानें कैसे खुली पोल

वहीं कुछ ही समय बाद उनके परिजनों और सहयोगियों ने सामने आकर इन खबरों का पूरी तरह खंडन किया। उनकी बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि, तीजनबाई पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि, ग्राम गनियारी स्थित उनके निवास पर डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह 11:30 से 12:00 बजे के बीच चिकित्सक उनकी जांच के लिए आते हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

Read More:  Sex Racket Busted: शिक्षा के मंदिर के पास चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक चीजें 

Durg News: परिजनों ने इस तरह की अफवाहों पर गहरी नाराजगी जताई है। वेणु देशमुख के अनुसार, यह दूसरी बार है जब इस तरह की झूठी खबर फैलाई गई है। उन्होंने इसे बेहद संवेदनहीन कृत्य बताते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी मानसिक पीड़ा देने वाली घटनाओं पर रोक लग सके। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों के खतरों को उजागर कर दिया है, जिससे लोगों में भ्रम और अनावश्यक चिंता पैदा होती है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close