ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़
Today Gold-Silver Price : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव
नई दिल्ली। Today Gold-Silver Price : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं अक्षय तृतीया के बाद से ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में 24 अप्रैल को एक बार फिर दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोने का रेट 306 रुपये गिरकर आज शुक्रवार को 151455 रुपये प्रति 10 ग्राम का पहुंच गया है। वहीं, चांदी का रेट 180 रुपये फिसलकर 241333 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
Read More: Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से दो दिन बाद बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, गोल्डन टाइम होगा शुरू
बता दें कि, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 259,900 प्रति किलोग्राम हो गईं जो पिछले दिन, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5,300 गिरकर 250,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
Read More: Raipur Marpit Viral Video: किरायेदार और मकान मालिक के बीच मारपीट, मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, जमकर चले लात-घूंसे
Today Gold-Silver Price :वहीं राजधानी रायपुर और बिलासपुर की बात करें तो सोने की कीमत कम हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,48,310 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,250 है। यानी 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत 1,13,000 है तो वहीं 22 कैरेट में ही 10 ग्राम सोने कीमत 1,41,250 रुपए है। इसके अलावा चांदी की कीमत आज बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,70,000 रुपए है।
Advertisement



