IRS Officer Daughter Murder: खौफनाक वारदात, IRS अधिकारी की बेटी से क्रूरता के बाद निर्मम हत्या, हैरान कर देगी वजह
नई दिल्ली। IRS Officer Daughter Murder: नई दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में घर के पूर्व नौकर रहे 19 वर्षीय राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपराध स्वीकार करने की बात कही है।
Read More: Mirzapur Road Accident: दिल दहला देने वाली घटना, दर्दनाक हादसे में कुल 11 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
क्या था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मामला नई दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल का है। जहां आईआरएस अधिकारी परिवार समेत एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसके माता-पिता रोजाना की तरह जिम के लिए घर से निकले थे। उस समय युवती घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को फर्श पर पड़ा देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम टीम ने मामले की जांच शुरू की।
मामले की शुरूआती जांच में बताया गया कि, युवती के चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें पाई गईं। जिसे देखकर आशंका जताई गई की युवती के साथ क्रूरता हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला की मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर युवती की हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुछ समय पहले तक पीड़ित परिवार के घर में काम करता था और उसे घर की दिनचर्या की जानकारी थी। घटना के समय वह घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार को उस पर घर के सामान से जुड़े पैसों में हेराफेरी का शक था।
Read More: Summer Special Trains: अब रेल यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, गर्मी में वेटिंग से मिलेगी राहत




