[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Mallikarjun Kharge on PM Modi: PM मोदी को आतंकवादी कहने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी सफाई, कहा-‘मैंने कभी नहीं कहा कि…’

Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  के एक बयान को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। तमिलनाडु में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा और उनके साथ गठबंधन करने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की आलोचना की। जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Read More: Korba Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, लोगों में आक्रोश 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “AIADMK के ये लोग, जो खुद अन्नादुराई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उसकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।”

Read More: CG Heatwave Alert: प्रदेश में लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी टाइम में बदलाव, इस समय तक बंद रहेंगे सिग्नल 

वहीं मोदी को आतंकवादी बताने वाले बयान के बाद खड़गे सफाई देते नजर आए। खड़गे ने कहा कि,PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। उनके बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है।

Mallikarjun Kharge on PM Modi:  मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘कांग्रेस जब मुद्दों पर घिर जाती है, तब उसके नेताओं की भाषा ही उनका असली चेहरा दिखा देती है। माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग यह बताता है कि विपक्ष के पास न नीति बची है, न नीयत; केवल निराशा और हताशा शेष है। खड़गे जी का बयान सुनकर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब बहस नहीं, बल्कि बदज़ुबानी की राजनीति पर उतर आई है। जनता काम और विकास देखती है, जबकि कांग्रेस केवल नाम लेकर अपमान करने में लगी है। जब तर्क समाप्त हो जाते हैं, तब कांग्रेस नेताओं के शब्दकोश से ऐसे ही शब्द निकलते हैं। खड़गे जी को याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और देशवासियों के विश्वास का अपमान है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close