CG Heatwave Alert: प्रदेश में लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी टाइम में बदलाव, इस समय तक बंद रहेंगे सिग्नल

रायपुर। CG Heatwave Alert: इन दिनों देशभर में गर्मी चरम पर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लू (CG Heatwave Alert) का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए कई स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।
Read More: West Bengal Election :’सत्ता में आते ही बलात्कारियों को सलाखों के पीछे डालेगी BJP’, बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा-‘घुसपैठियों को भी करेंगे बाहर’
बता दें कि, महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज किया गया। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। वहीं इन दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम पर रोक लगा दी गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे।
Read More: Raipur Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, इलाके में तनाव
CG Heatwave Alert: वहीं छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ जगहों पर रात का तापमान बढ़ने से वार्म नाइट कंडीशन बनेगी। जिससे की रात में भीषण गर्मी पड़ सकती है।




