[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Election :’सत्ता में आते ही बलात्कारियों को सलाखों के पीछे डालेगी BJP’, बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा-‘घुसपैठियों को भी करेंगे बाहर’

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का बल लगा रही है। वहीं चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कई वादे किए। जिसमें उन्होंने कहा कि, हर युवा को उद्योग लगाने के लिए 10 लाख का लोन देने का काम भाजपा करेगी। 5 साल का 5 लाख रुपए तक का सारा इलाज का खर्चा भाजपा उठाएगी। विधवाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 2 हजार रुपए भाजपा की सरकार देने का काम करेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ये चुनाव भाजपा के उम्मीदवार को MLA और हमारे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है बल्कि ये चुनाव पूरे बंगाल ( West Bengal Election ) को घुसपैठियों से मुक्त करने का चुनाव है। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि 23 को कमल का बटन दबाए और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दीजिए और बंगाल से हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे।
West Bengal Election : कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग और गोरखा दोनों के साथ अन्याय किया है। बीजेपी की सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर दशकों पुरानी गोरखा समस्या का गोरखा के हिसाब से समाधान करके दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ममता सरकार के राज में अनेक माताओं‑बहनों पर अत्याचार हुए हैं। उन्होंने आरजीकर मेडिकल कॉलेज कांड का जिक्र करते हुए कहा कि, संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया। भाजपा सरकार हर बलात्कारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालेगी।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close