[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Vedanta Plant Accident Update : वेदांता प्लांट हादसे पर सख्ती, कमिश्नर स्तर पर जांच के आदेश जारी, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुरVedanta Plant Accident Update: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Read More: Rahul Gandhi FIR Order: नागरिकता विवाद में घिरे राहुल गांधी, हाई कोर्ट ने दिए FIR और जांच के आदेश 

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट (Vedanta Power Plant)  की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई  उपश्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।

Read More:  महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, गृहमंत्री शाह ने INDI गठबंधन को घेरा, बोले- ‘अगर, मगर, किंतु, परंतु करके किया विरोध’ 

Vedanta Plant Accident Update : जारी आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करें।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close