[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

पलक झपकते ही तबाह हुआ पूरा परिवार, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम

कांकेरKanker Road Accident छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर नाथिया नवा गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: प्रदेश में साड़ी घोटाला उजागर, 150 की साड़ी 500 में खरीदी, अब सवालों के घेरे में लक्ष्मी राजवाड़े 

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक 5 वर्षीय बच्चा शामिल है। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Read More: सिस्टम पर वार…बदमाशों में बढ़ा रीलबाजी का क्रेज, जेल से लेकर थाने तक बना रहे रील, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती 

Kanker Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कांकेर के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close