Breaking news
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मैनपाट में बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन: वैचारिक सत्रों और संवाद के साथ होगा समापन

 

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज तीसरा और अंतिम दिन है। सांसदों और विधायकों ने दिन की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से की। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी सांसद और विधायक उपस्थित रहे।

 

आज के कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें हमारा विचार परिवार, पंच परिवर्तन, और शताब्दी वर्ग की योजनाएं जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम इन विषयों पर व्याख्यान देंगे।

 

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम चरण में सांसदों और विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी किया जाएगा, जिसका नेतृत्व स्वयं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष करेंगे।

 

यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के नीति-निर्धारण और कार्यकर्ताओं के वैचारिक मार्गदर्शन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close