Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दिग्गज नेता नंदकुमार साय की बीजेपी सदस्यता पर सस्पेंस, अध्यक्ष ने कहा पार्टी करेगी रायशुमारी

किरण सिंहदेव ने कहा सदस्यता से पहले नही की चर्चा

रायपुरः छत्तीसगढ़ की बीजेपी इकाई दिग्गज नेता नंदकुमार साय के आंनलाईन सदस्यता पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद फैसला करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नंदकुमार साय से पार्टी ज्वाईन करने से पहले पार्टी स्तर पर कोई चर्चा नही की है। इसलिए उनकी सदस्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय़ लिया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आंनलाईन सदस्यता का भौतिक सत्यापन होता है और उसके बाद ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य माना जाता है।
नंदकुमार साय ने ली थी आंनलाईन सदस्यता
बीजेपी के सदस्यता अभियान के शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के एक दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने भी ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने सोशल मीडिया में बीजेपी के सदस्यता का कार्ड शेयर किया जिसके बाद प्रदेश की सियासी हलचलें तेज हो गईं। छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी में वापसी की है। नंदकुमार साय एक बार फिर से बीजेपी के सदस्य बन गए हैं।

विधानसभा चुनाव के समय थामा था कांग्रेस का दामन
विधानसभा चुनाव के पहले नंदकुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।नंद कुमार साय ज्यादा दिनों तक कांग्रेस में भी नहीं रहे। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि नंद कुमार साय फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन संगठन स्तर पर बात नहीं बनी थी जिस कारण से नंद कुमार साय बीजेपी में वापस नहीं आ सके थे। अब उन्होंने मिस्ड कॉल के जरिए ऑनलाइन सदस्यता ली है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close