Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

रायपुर। राजीव भवन में आज सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख रजनी पाटिल, कृष्णा अल्लावरू, परगट सिंह सहित कई नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन 27 जनवरी को 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी।

कांग्रेस ने 11 लोकसभा सीटों के लिए 20 लोगों की टीम तैयार की है। रजनी पाटिल वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से इनके क्षेत्र को लेकर चर्चा करेंगी। जिम्मेदारी मिलने के बाद पाटिल का यह पहला दौरा होगा। वहीं सचिन पायलट भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पार्टी नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close