अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छुक इकाईयों के प्रोत्साहन हेतु पंजीयन में ईएमडी राशि में छूट

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु क्रेडा द्वारा पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार स्थापनाकर्ता इकाईयों का पंजीयन किया जाता है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिक संख्या में स्थापनाकर्ता इकाईयों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व वर्षों में पंजीकरण हेतु निर्धारित धरोहर राशि को राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा पहल की जाकर कम करने का निर्णय लिया गया है] ताकि अधिक से अधिक स्थापनाकर्ता इकाई क्रेडा में पंजीकृत हो सके तथा मार्केट&मोड एवं अन्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक सौर संयंत्रों की स्थापना कर प्रदेश&वासियों को लाभान्वित किया जा सके।
धरोहर राशि की पूर्व में प्रचलित एवं वर्तमान में संशोधित दर निम्नानुसार है :-

ई-एम.डी- की राशि कम होने से प्रदेश के छोटे व्यवसायी जो सोलर के क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक है वह क्रेडा में पंजीयन कर सोलर से संबंधित समस्त प्रकार के कार्य कर सकेंगे जिस से प्रदेश में बेजरोजगारी कम होने के साथ&साथ छोटे व्यवसायियों का जीवन स्तर में सुधार होगा।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के बेरोजगार इंजीनियरों को सोलर के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। अधिक से अधिक इंजीनियरों के इस क्षेत्र से जुड़ने से कार्य बेहतर ढंग से पूर्ण हो सकेगा एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।




