Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

‘हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं’…, छत्तीसगढ़ में बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

जगदलपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जगदलपुर के लाल बाग में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर हुआ और हमारे जवान शहीद हुए तब बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न मनाया जा रहा था। हमारे जवान हमारे आर्मी अफसर शहीद हो गए, लेकिन अब तक बीजेपी के कोई बड़े नेता ने उस पर कुछ नहीं कहा। छोटी-छोटी बातों पर वे ट्वीट करते हैं लेकिन शहादत के लिए उन्होंने कोई दुख नहीं जताया। हम अपने भारत से प्यार करते हैं।

वहीं भारत को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन ने अपना नाम इंडिया रखा तो बीजेपी वालों ने देश का नाम बदलने का सोच लिया। हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदल के दिखाओ। ये हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं है।

भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कफन के भी पैसे खा गए हैं। अरविंद केजरीवाल के मेनिफेस्टो देखकर अन्य पार्टियों ने भी अपने मेनिफेस्टो बदले हैं। अच्छे दिन कब आने वाले हैं। यह तो सिर्फ जुमला निकला। मान ने कहा कि, ऐसी भीड़ पहले पंजाब चुनाव में दिखी थी। अब यहां दिख रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close