Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

राहुल गांधी आज नवा रायपुर में युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित, जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे।

जानिए राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

दोपहर 2 बजे – राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थल में आगमन
02:00 बजे से 2:20 बजे – प्रदर्शनी का अवलोकन और युवाओं से संवाद
दोपहर 2:20 बजे – सभी नेताओं के साथ मंच पर आएंगे राहुल गांधी
2:20 से 2:20 बजे तक – छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और राजगीत
2:23 से 2:28 तक – स्वागत, राजकीय गमछा से
2:38 से 2:50 तक – गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और खेलमंत्री उमेश पटेल का उद्बोधन
2:50 से 2:53 तक – उत्कृष्ट काम करने वाले 5 राजीव युवा मितन क्लबों के सदस्यों का सम्मान
2:53 से 3 बजे तक – नव नियुक्त शिक्षकों को राहुल गांधी नियुक्ति पत्र देंगे।
3:00 से 3:10 बजे तक – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन
3:10 से 3:25 बजे तक – राहुल गांधी का सम्बोधन
3:25 से 3:27 बजे तक – अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट
3:27 से 3:30 बजे तक – डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आभार प्रदर्शन करेंगे

छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आने की संभावना है। हालांकि कुमारी सैलजा ने 6 सितंबर तक प्रत्याशियों के नामों के ऐलान की बात कही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close