Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़, CRPF जवानों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वो CPRF के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम बीएसएफ के विशेष विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह CRPF कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को CRPF के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोबरा बटालियन के करनपुर कैंप में ये कार्यक्रम होगा। इस दौरान अमित शाह CRPF जवानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close