Breaking news
Advertisement
क्राइम

विदेशी लड़की से चलती बस में छेड़छाड़, डर से लगा दी छलांग, हालत गंभीर

बिहार। पूर्णिया जिले में एक विदेशी लड़की के साथ कुछ लड़कों ने चलती बस में छेड़छाड़ की जिससे परेशान होकर लड़की ने बस की खिड़की से छलांग लगा दी। रात में गश्त कर रही पुलिस को लड़की गंभीर हालत में मिली। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 और 25 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे बायसी थाना क्षेत्र के हिजला के पास एक 30 वर्षीय लड़की घायल अवस्था में गश्त कर रही टीम को मिली। यह जगह थाने से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए बायसी प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

25 जनवरी को सदर अस्पताल पूर्णिया में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। बयान में लड़की ने कहा है कि वह दार्जिलिंग से नौकरी के सिलसिले में वैशाली गई थी। 24 जनवरी को वह वैशाली से दार्जिलिंग के लिए बस में सवार हुई थी। जिस बस में वह सफर कर रही थी, उसमें कुछ अज्ञात लड़के चढ़े थे जो उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन लड़कों को देख वह डर गई और घबराकर बस से कूद गई। जब उसे होश आया तो वह सदर अस्पताल पूर्णिया में थी। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। उसके सिर में कई गंभीर जख्म हैं।

पुलिस लड़की के बयानों के आधार पर चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दालकोला जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस महिला के बयान लेकर जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close