Breaking news
Advertisement
क्राइम

भाई की हत्या का बदला लेने युवक ने मचाया कत्लेआम, बीच सड़क सगे भाइयों को मारी गोली

राजस्थान। भीलवाड़ा में सरेआम बीच सड़क पर दो भाइयों पर हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस मर्डर को भाई की हत्या का बदला लेने के इरादे से आरोपी ने अंजाम दिया है। इसके तार आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े हैं।

दरअसल 6 महीने पहले 10 मई की रात को कोतवाली थाना इलाके के शास्त्री नगर में स्कूटी से जा रहे आदर्श तापड़िया को बाइक पर सवार दो युवकों ने रोका और उसके सीने में चाकू मार दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्या के बाद शहर में तनाव की स्थिति हो गई थी। उस दौरान लोग सड़कों पर उतर आए थे। एहतियातन प्रशासन ने जिले में नेटबंदी भी कर दी थी।

आदर्श तापड़िया की हत्या के बाद उसके छोटे भाई मयंक ने नामजद इब्राहिम पठान के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उसे आरोपी नहीं मना था। तब से मयंक के मन में बदले की आग धधक रही थी। उसने गुरुवार को अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बडाला चौराहे पर दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान को गोली मारी। जिसमें इब्राहिम की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर अवस्था में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close