Breaking news
Advertisement
क्राइम

हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से मना करने पर 17 साल के लड़के की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं बताने पर 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने हत्या की मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला नवी मुंबई के पनवेल इलाके के कामोठे सेक्टर 4 का है। बताया जा रहा है कि मृतक विशाल राजकुमार मौर्या देर रात घर के पास एक पान टपरी पर गया था। जहां आरोपी रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था। रविन्द्र अटवाल ने विशाल से मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा लेकिन विशाल ने देने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए रविन्द्र ने गाली गलौज शुरू कर दी और दोनों के हाथापाई हो गई। इसी दौरान आरोपी इतना भड़क गया कि उसने विशाल को चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल हिम्मत करके खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी के साथ उसके एक दोस्त संतोष वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के इलाके के आस-पास ही रहते थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close