[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ISI Terror Module : आतंकियों की साजिशों नाकाम, ISI से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर थे दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर, ढाबे और मिलिट्री कैंप

नई दिल्ली ISI Terror Module : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ( ISI Terror Module) जांच में सामने आया है कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर, हरियाणा का एक सैन्य कैंप और दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक लोकप्रिय ढाबा था।

Read More: Durg News: जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, हिंदू संगठनों ने आरोपी की धुनाई कर जमकर काटा बवाल 

बता दें कि, जांच एजेंसियों की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी कर वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में मौजूद अपने हैंडलर्स तक पहुंचाई थी। एजेंसियों के मुताबिक मॉड्यूल की साजिश मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों पर हमला कर गोलीबारी के जरिए दहशत फैलाने की थी।

बताया गया कि, आरोपियों को सोनीपत में दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक चर्चित ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि हमले का उद्देश्य अधिकतम जनहानि और भय का माहौल पैदा करना था। इसके अलावा हिसार स्थित एक सैन्य कैंप की निगरानी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Read More:  West Bengal New CM: बंगाल में नई सरकार का आगाज़, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम, कल होगा शपथ ग्रहण

ISI Terror Module : बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कैंप और आसपास के क्षेत्रों के वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान में बैठे संचालकों को भेजे थे। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थाने भी इस मॉड्यूल के निशाने पर थे। फिलहाल स्पेशल सेल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, फंडिंग के स्रोत और सीमा पार कनेक्शन की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close