[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Padma Awards 2026: अलका याज्ञनिक, आर. माधवन समेत देश के 65 हस्तियों को मिला पद्म अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 65 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर सिनेमा, संगीत, साहित्य, जनसेवा, चिकित्सा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए। कुछ सम्मान संयुक्त रूप से भी दिए गए।

Korba Crime News: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोना के शक में नाबालिग ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मनोरंजन जगत से अभिनेता ममूटी, अभिनेत्री अजित कुमार (अभिनेता), अभिनेता आर. माधवन और प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं चिकित्सा क्षेत्र में अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी तथा खेल जगत से पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी पद्म सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के.टी. थॉमस को जनसेवा और वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

ifs

Padma Awards 2026: वर्ष 2026 के लिए कुल 131 हस्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया है। इससे पहले पहले चरण के समारोह में 66 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल थे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close