[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Food Poisoning: यहां चाट-गुपचुप खाने से बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल में कराया भर्ती

भिलाईFood Poisoning: भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी में रविवार को चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत से बीमार पड़ गए। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार में लगे एक ठेले से चाट और गुपचुप खाने ( Food Poisoning) के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

Read More: Saharanpur Crime News: देवर बना जल्लाद.. गर्भवती भाभी की फावड़ा मार कर की निर्मम हत्या, 6 महीने पहले हुए थी लव मैरिज 

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों की जांच शुरू की। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश मिर्झा, सेक्टर पर्यवेक्षक उत्तम मधुकर और मितानिनों की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर हालत वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन रेफर किया गया। ( Food Poisoning)

Read More:  Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई … कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि 

Food Poisoning: स्वास्थ्य विभाग की त्वरित जांच के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। सीएमएचओ मनोज दानी ने मौसम को देखते हुए लोगों से बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और बासी भोजन से बचने की अपील की है। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने और उल्टी-दस्त जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close