CG Police Transfer : जिले में बड़्रा प्रशासनिक फेरबदल, 5 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट
पेंड्रा। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल में कुल 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें 5 निरीक्षक (टीआई), 2 उप-निरीक्षक (एसआई), 1 सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं।
Read More: Raipur Crime News: हत्या या हादसा..? यहां अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस
जारी आदेश के अनुसार, जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Read More: 1st May Rule Change : बैंक, नेट बैंकिंग से लेकर गैस सिलेंडर तक कल से बदलने वाले हैं ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
CG Police Transfer : प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बड़े फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





