1st May Rule Change : बैंक, नेट बैंकिंग से लेकर गैस सिलेंडर तक कल से बदलने वाले हैं ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
नई दिल्ली। 1st May Rule Change : देशभर में हर महीने की पहली तारीख को बैंक से लेकर गैस सिलेंडर तक कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसका असर आम आदमी की जेब, घरेलू बजट और निवेश के तरीकों पर पड़ता है। ऐसे में कल से (1st May Rule Change ) मई महीने की शुरूआत होने वाली है। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव होने वाले हैं।
Read More: Fire In Plastic Factory: रायपुर के इस प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो
गैस सिलेंडर के दाम- मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से अप्रैल महीने में गैस की किल्लत के साथ ही दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। ऐसे में कल 1 मई को भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी किए जाएंगे।
पैन कार्ड के नियम में बदलाव- कल से बैंक या पोस्ट ऑफिस में साल भर में 10 लाख रुपये से अधिक की नकद जमा या निकासी पर पैन देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसी प्रोग्राम में भी 1 लाख रुपए का भुगतान करते वक्त पैन कार्ड देना होगा।
ATM विड्रॉल चार्ज- कल से अब एटीएम से कैश निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा। पहले ये चार्ज 21 रुपये था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया जाएगा।
नेट बैंकिंग में बदलाव- अब से नेट बैंकिंग से लेनदेन पूरा करने के लिए पासवर्ड के साथ बायोमेट्रिक स्कैन या ओटीपी (OTP) का अनिवार्य मिलान करना होगा।
रेलवे में बदलाव- 1 मई से अब वेटिंग टिकट पर यात्री स्लीपर या एसी कोच में सफर नहीं कर पाएंगे।




