रायगढ़ में दर्दनाक हादसा:तालाब में नहाने के दौरान हाथी शावक की मौत,शव के पास डटा रहा झुंड

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीवों से जुड़ी एक घटना सामने आई है। जिले के छाल रेंज अंतर्गत पुसल्दा गांव के जंगल स्थित आमामुड़ा तालाब में बीती रात एक हाथी शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान एक बड़े हाथी के नीचे दबने से शावक की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, छाल रेंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से करीब 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं।
बुधवार रात करीब 8 बजे हाथियों का एक दल आमामुड़ा तालाब में पानी पीने और नहाने पहुंचा था। इसी दौरान यह घटना हो गया और एक शावक बड़े हाथी के नीचे दब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शावक की मौत के बाद मादा हाथी ने खुद उसके शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरी रात हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ता रहा। शुक्रवार सुबह भी हाथियों का झुंड मृत शावक के शव के आसपास ही मंडराता रहा,जिसके चलते वन विभाग की टीम शव तक नहीं पहुंच सकी।




