[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Crime News: हत्या की सनसनीखेज वारदात… युवक का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर भी नहीं भरा मन तो दागी एक के बाद एक कई गोलियां

नई दिल्ली। Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की और इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में एक अन्य युवक भी गोली लगने से घायल हो गया।

One Officer, One Official Car: अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी कार, केंद्र सरकार ने लागू की नई ‘वन ऑफिसर-वन कार’ पॉलिसी

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:41 बजे फायरिंग की सूचना मिलने पर पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल 27 वर्षीय मोहम्मद फारुख का उपचार एम्स ट्रॉमा सेंटर में किया गया, जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले इरशाद पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उस पर कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान चली एक गोली फारुख के बाएं हाथ में भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है।

Fire In Mekahara Hospital: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Delhi Crime News: पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close