Raipur News: थाने में करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी को भी लगा झटका
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा थाने के बाहर लगे वाटर कूलर के पास हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रमेश ठाकुर, निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रमेश ठाकुर किसी काम से विधानसभा थाने पहुंचा था।
इसी दौरान थाने के बाहर लगे वाटर कूलर के संपर्क में आने से उसे अचानक करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस सिपाही गणेश भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस और CSEB अधिकारी मौके पर
करंट लगने के बाद घायल पुलिस जवान गणेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और CSEB के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा थाने के बाहर लगे वाटर कूलर और विद्युत कनेक्शन की जांच की जा रही है।
CG Road Accident: भीषण हादसा… खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल
Raipur News: फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही तो नहीं हुई। विधानसभा थाना परिसर में हुए इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के बाद ही करंट आने की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो पाएगी।




