CG Weather Alert: 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी,रायपुर समेत कई इलाकों में भरी बारिश के आसार
प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम के इस बदलाव का असर बलरामपुर से लेकर कांकेर तक देखने को मिल सकता है। वहीं राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय मौसम परिस्थितियों के चलते कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।




