CJP Spokesperson Meet JP Nadda: क्या इस्तीफा देंगे धर्मेंद्र प्रधान? केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले CJP के प्रवक्ता, रखी ये 3 प्रमुख मांगें
नई दिल्ली। CJP Spokesperson Meet JP Nadda: नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद मार्च’ के दौरान सोमवार को राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इसके चलते मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।
Raipur News: ब्रिज पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, डिवाइडर तोड़ रेलिंग में लटकी, देखें वीडियो
इस बीच, CJP के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पहली बार सरकार के साथ औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक माहौल में विस्तृत चर्चा हुई और उनकी मांगों से संबंधित लिखित ज्ञापन भी प्राप्त हुआ है। नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
वहीं, CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर उचित स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें पद से हटाने सहित अन्य मांगों को मंत्री के समक्ष रखा है। पार्टी का कहना है कि अब वह सरकार की अगली कार्रवाई का इंतजार करेगी।
दूसरी ओर, CJP नेता आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में सोनम वांगचुक की रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग शामिल है।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनकी मांगें स्पष्ट हैं और सरकार को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस ने संसद भवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के जरिए रोक दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबरें सामने आई हैं।
MP Road Accident: तेज रफ्तार का कहर… हाईवे किनारे खड़े लोगों को डंपर ने रौंदा, 4 की मौत, 2 गंभीर
CJP Spokesperson Meet JP Nadda: यह आंदोलन नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग के साथ आयोजित किया गया, जिसने एक बार फिर देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर बहस को तेज कर दिया है।
आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।
मैंने… pic.twitter.com/HLCl20RBSp
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2026
🚨#ImportantAnnouncement: @AshutoshRanka and I have been at J.P. Nadda’s residence since 12 noon. The demands have been conveyed, including immediate resignation/sacking of Dharmendra Pradhan.
The Minister assured us he will discuss this at the appropriate level. However, no… pic.twitter.com/vzLluczbkV
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026



