PM Modi Mandir: 5 एकड़ भूमि पर बनेगी पीएम मोदी के नाम पर मंदिर? किया गया मोदी ‘चालीसा’ पाठ, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। PM Modi Mandir: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम विवादों में आ गया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को भगवान के रूप में प्रस्तुत करते हुए उनके नाम से तैयार की गई ‘भगवान नरेंद्र मोदी चालीसा’ का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह भी मौजूद रहे। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन ‘नमह भारत’ नाम की संस्था की ओर से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ पीएम मोदी का चेहरा लगाकर तैयार की गई तस्वीर भी रखी गई थी।
पहले मंदिर बनाने की घोषणा कर चुके हैं राजन सिंह
राजन सिंह इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान और भगवान श्रीराम का अवतार बता चुके हैं। उन्होंने पटना में पीएम मोदी के नाम पर मंदिर बनाने की घोषणा भी की थी। सिंह के मुताबिक, प्रस्तावित मंदिर के लिए करीब 5 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी और निर्माण पर लगभग 112 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान बताया गया था। उन्होंने दावा किया था कि जमीन आवंटित होने के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को मंदिर निर्माण की वजह बताया था।
प्रेस क्लब ने कार्यक्रम से किया किनारा
कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया कि आयोजन उसका नहीं था। क्लब के मुताबिक, एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए हॉल किराए पर लिया था, लेकिन वहां ऐसी गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलने के बाद क्लब प्रबंधन ने हस्तक्षेप किया और कार्यक्रम को रोक दिया। प्रेस क्लब ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई देते हुए कहा कि परिसर में हुए इस कार्यक्रम से उसका कोई संबंध नहीं है।
Mother killed Her Son: माता बनी कुमाता… ले ली अपने ही मासूम बेटे की जान, फिर खुद भी खाया जहर
PM Modi Mandir: कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। कार्यक्रम में पीएम मोदी के नाम से चालीसा का पाठ किए जाने और उनकी तस्वीर को धार्मिक स्वरूप में प्रस्तुत किए जाने पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आयोजनकर्ताओं की भूमिका और कार्यक्रम की परिस्थितियों को लेकर चर्चाएं जारी हैं।




