Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरहादसा

लिफ्ट की सुरक्षा में लापरवाही इस कदर की एक व्यक्ति को देनी पड़ी अपनी जान,आप भी हो जाओ सावधान

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही लिफ्ट और एस्केलेटर के सुरक्षा को लेकर नए नियम जारी किये हैं। और आज लिफ्ट में लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई बता दे की दुर्ग शहर के चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में आज बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। लिफ्ट का दरवाजा खुला देखकर व्यक्ति अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने पैर रखा, वह नीचे गिरकर लिफ्ट की छत पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौक डुंडेरा निवासी राजा बान्धे लिफ्ट से तीसरी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन लिफ्ट तीसरी मंजिल पर नहीं थी और दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट में प्रवेश करने के लिए कदम बढ़ाया, वे सीधे नीचे गिर पड़े और लिफ्ट की छत पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close