Exit Poll Results 2026: 5 राज्यों के चुनावी रण में किसकी बन रही सरकार, जानें क्या हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
Exit Poll Results 2026: असम, पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं। वहीं अब एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए हैं। इन चुनावों में सभी इलाकों में भारी मतदान हुआ है। असम में 85.96 फीसदी, पुडुचेरी में 89.87 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, तमिलनाडु में 82 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े। (Exit Poll Results 2026) पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और दूसरे चरण में भी करीब 90 फीसदी वोटिंग हुई।
असम की बात करे तो असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है। एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीट मिल सकती है। असम के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 92 और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर P-MARQ के पोल में बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि टीएमसी को 118-138 सीटों का अनुमान है और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अमुमान है।
Exit Poll Results 2026
केरल में ज्यादातर एग्जिट पोल UDF के पक्ष में हैं. UDF को 70 से 90 सीट मिलने का अनुमान है, जो बहुमत 71 के आसपास है। LDF को 49 से 69 सीट मिल सकती हैं। NDA यहां 0 से 14 सीट तक सीमित दिख रही है।
पुडुचेरी में NRC गठबंधन को 16 से 20 सीट के साथ बढ़त मिलती दिख रही है। INC गठबंधन 6 से 8 सीट तक रह सकता है।
तमिलनाडु में मैट्रिज ने एग्जिट पोल में डीएमके की वापसी के संकेत दिए हैं। डीएमके के लिए 148 से 168 सीटों का अनुमान है, जबकि एनडीए को 61-81 सीटें मिल सकती है, टीवीके 18-26 के बीच में रह सकती है।
Exit Poll Results 2026: बता दें कि, इन पांच राज्यों के एग्जिट पोल से साफ है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग राजनीतिक रुझान देखने को मिल रहे हैं। जहां असम में NDA मजबूत दिख रही है, वहीं तमिलनाडु और केरल में विपक्षी दल बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल का मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प बना हुआ है।




