रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई है. वहीं भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जिसमें 20 से अधिक वादे शामिल है. वहीं कांग्रेस भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, सभी संभाग मुख्यालयों मे वरिष्ठ नेता इसे रिलीज करेंगे. प्रभारी कुमारी सेलजा रायपुर, मुख्य मंत्री भूपेश बघेल राजनांदगाव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, उपमुख्य मंत्री टी एस सिंहदेव सरगुजा, वरिष्ठ नेता डॉ चरण दास महंत बिलासपुर ताम्रध्वज साहू दुर्ग और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो अकबर कवर्धा से घोषणा पत्र जारी करेंगे.
कांग्रेस ने अब तक कई घोषणाएं की हैं जो की इस प्रकार है-
इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ,जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निश्शुल्क, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये।
सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निश्शुल्क बिजली ,महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी और राज्य के किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा शामिल है।
इस बार कांग्रेस साफ, भाजपा के घोषणा पत्र से किसानों को मिलेगा फायदा- Brijmohan Agrawal




