Breaking news
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, सीएम साय ने दी बधाई, कहा-‘हमारी बेटियों ने फिर रचा इतिहास’

रायपुर। Womens World Cup: महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल कल नवी मुंबई में डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि,’हमारी बेटियों ने फिर रचा इतिहास। जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगाने लगीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साहस, संयम और जुनून से खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर, अपने जज़्बे और एकजुटता से यह साबित कर दिया कि असली खिलाड़ी वही है जो मुश्किल वक्त में भी हार नहीं मानता। आज भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, यह हर उस सपने की जीत है जो मैदान से लेकर हर छोटे शहर के क्रिकेट ग्राउंड में देखा जाता है।’

Womens World Cup: बता दें कि, फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका में से कोई भी अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीता है, ऐसे में इस बार एक नया चैंपियन मिलना तय है।

 

 

हमारी बेटियों ने फिर रचा इतिहास!

जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगाने लगीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साहस, संयम और जुनून से खेल का रुख ही बदल दिया।

महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर, अपने जज़्बे और एकजुटता से यह साबित कर दिया कि असली… pic.twitter.com/aCdGWz8bVh

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 30, 2025

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close