Raipur Baccha Chori: रायपुर के इस इलाके में बच्चा चोरी के शक में हंगामा, बच्चे को बहलाकर ले जाने का आरोप, पकड़ी गई महिला और फिर…
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Baccha Chori: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिरगांव के उरला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला पर बच्चे को ले जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बिरगांव के वार्ड नंबर 25 में बड़े तालाब के पास एक महिला कथित तौर पर एक बच्चे को अपने साथ लेकर जा रही थी। तभी वहां मौजूद एक स्थानीय महिला ने आवाज लगाई। आवाज सुनकर बच्चे की मां मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ने के लिए दौड़ी।
बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
Raipur Baccha Chori: हालांकि, इस पूरे मामले में अभी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। महिला बच्चे को अपने साथ क्यों ले जा रही थी, क्या इसके पीछे कोई साजिश थी या मामला कुछ और है, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की पूछताछ के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।




