[t4b-ticker]
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

चीन से चल रहे तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ नरवणे, सैनिकों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे दो दिन के लद्धाख दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह फील्ड कमांडरों से अग्रिम मोर्चे पर तैयारियों का जायजा लेंगे। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सेना प्रमुख उन सैनिकों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे, जो बीते तीन महीने से चीनी सैनिकों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए ताजा टकराव से तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों देशों के बीच गतिरोध कम करने को लेकर बीते दो दिनों से लगातार ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। हालांकि, इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

बता दें कि 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। चीन की ऐसी हरकतों के कारण भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के आसपास सामरिक महत्व की कई ऊंची चोटियों तथा पूरे क्षेत्र में जवानों की तैनाती बढ़ा रखी है। भारतीय वायुसेना को भी पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चैकसी बढ़ाने को कहा गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close