CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की घिनौनी वारदात, शादी से लौट रही 2 नाबालिगों को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, इलाके में तनाव
अंबिकापुर। CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और एक अन्य नाबालिग के साथ मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read More: Sai Cabinet Meeting: शहरी क्षेत्रों में होगी पाईप लाईन से गैस की सप्लाई, साय कैबिनेट का फैसला
मिली जानकारी के अनुसार, मामला 24 अप्रैल की देर रात का है। पीड़ित बच्चियां घर के पास स्थित बस्ती में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जब वे वापस लौट रही थी, उसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Read More:Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में बंद कमरे से उठी बदबू, दरवाजा तोड़ा तो मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी
CG Gang Rape: बताया गया कि, पीड़िताएं विशेष पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना में 8 से 9 युवक शामिल थे। पुलिस ने मामले में 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।वहीं बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।




