CG Police Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 7 थाना प्रभारियों का तबादला, कमिश्नर ने जारी किए आदेश
रायपुर। CG Police Transfer List: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजय शुक्ला ने निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत सात थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस बदलाव के साथ अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षकों को नई जगह पदस्थ किया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नर संजय शुक्ला की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले को पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में फंदे से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
CG Police Transfer List: सात थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद अब संबंधित थानों में नई पदस्थापना के अनुसार पुलिसिंग व्यवस्था संचालित होगी। अधिकारियों को आदेश के मुताबिक अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले से जुड़े अधिकारियों और उनके नए थाना प्रभार की पूरी सूची आदेश की प्रति में जारी की गई है।





