Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG Road Accident: दर्दनाक हादसा… विधायक के भाई समेत 3 ग्रामीणों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

मुंगेली। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अधीन मोहले, बबलू बघेल और गंगाराम की जान चली गई। मृतक अधीन मोहले पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

Supreme Court On Reservation: अब धर्म परिवर्तन करने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों ग्रामीण सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Calling Rule Change: बदलने वाला है कॉलिंग का तरीका, अब अनजान नंबर से फोन आने पर दिखेगा कॉलर का नाम?, फर्जी कॉल से मिलेगा छुटकारा

विधायक पुन्नूलाल मोहले पहुंचे अस्पताल

CG Road Accident: हादसे में अधीन मोहले की मौत की खबर मिलने के बाद विधायक पुन्नूलाल मोहले अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। जरहागांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close