[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra Jahrili Sharab: यहां जहरीली शराब का तांडव, 24 घंटे में 15 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र। Maharashtra Jahrili Sharab: महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीते 24 घंटे के भीतर जहरीली शराब से करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ में मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल 

जानकारी के अनुसार, ये मौतें हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके में हुई हैं। बताया जाता है कि मौत के यह मामले पिछले दो दिनों के हैं। जानकारी के अनुसार, पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, वहीं पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने इन मौतों का संबंध ज़हरीली शराब पीने से जोड़ा है, जबकि पुलिस का कहना है कि मौतों की असली वजह फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

वहीं पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज किए हुए थे।पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संदीप अटोले ने कहा, “फुगेवाड़ी में कई मौतों के बाद हमने जांच शुरू की। हमने पाया कि अब तक सात लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई है, और तीन अन्य का इलाज चल रहा है।

जांच में बताया कि पीड़ितों में कई समान लक्षण पाए गए. कई लोगों ने गिरने से पहले चक्कर आना, बेचैनी, मुंह से झाग निकलना, सांस लेने में दिक्कत और दिल की धड़कन अचानक धीमी पड़ने जैसी शिकायतें की थी। पुलिस ने बताया कि कम से कम एक मृतक के शरीर में अल्कोहल पाया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले किसी भी नतीजे पर न पहुंचा जाए।

Read More: Hamirpur Bridge Collapse: ताश के पत्तों की तरह गिरा निर्माणाधीन पुल, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान 

Maharashtra Jahrili Sharab: वहीं इस मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, पुलिस और आबकारी विभाग इस घटना के पीछे के ‘पूरे नेटवर्क’ की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में इस्तेमाल हुआ पदार्थ ‘मेथेनॉल जैसा कुछ’ लग रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस इस बारे में और जानकारी देगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close