[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

प्रदेश में फिर पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, चलेंगी ठंडी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद बीते कुछ दिनों से ठंड में कमी आई है। वहीं अब मौसम विभाग ने फिर बताया कि, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसके साथ ही कई स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 1 से 3 डिग्री तक पारा गिर सकता है। वहीं अगले तीन दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गाय है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो दुर्ग सबसे ठंडा रहा, हालांकि पिछले कुछ दिनों में यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

CG Weather Update:  वहीं मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close