राजधानी को बड़ी सौगात, 21 करोड़ की लागत से बनेगी नालंदा लाइब्रेरी फेज-2, कल डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे शिलान्यास
रायपुर। Nalanda Library Phase-2: राजधानी रायपुर में जीई रोड स्थित यूथ हब चौपाटी में 21 करोड़ की लागत से नालंदा लाइब्रेरी फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए कल 23 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्य नागरिकजन उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि, तीन मंजिला इस लाइब्रेरी में एक हजार से अधिक छात्रों के बैठने की सुविधा होगी। यह लाइब्रेरी “स्टडी विथ फिटनेस” कॉन्सेप्ट पर बनाई जा रही है, जिसमें जिम और स्पोर्ट्स जोन भी होगा। डिजिटल-फिजिकल लाइब्रेरी में 11,500 से ज्यादा किताबों का संग्रह रहेगा। साथ ही 90 सीटों का एक विशेष लेक्चर हॉल होगा जहाँ विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके साथ ही एक हाई-टेक ई-लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी।
Nalanda Library Phase-2: वहीं इसके ग्राउंड फ्लोर में छात्रों के रिलैक्सेशन के लिए कैफेटेरिया, इंडोर गेम्स और प्ले-जोन की भी व्यवस्था होगी। जिस स्थान पर पहले अव्यवस्थित चौपाटी थी, वहां अब ज्ञान का मंदिर बनेगा। इससे न केवल क्षेत्र का वातावरण बदलेगा, बल्कि हजारों छात्रों को एक सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल मिलेगा।




