Amit Shah In CG: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। Amit Shah In CG: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वे राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुरक्षा, विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहेगा।
वे सुबह 10:30 बजे गृह मंत्री पीटीएस माना, रायपुर में डायल-112 सेवा की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे नेतानार, बस्तर में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे और दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
वहीं दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात एवं चर्चा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा करेंगे।
Amit Shah In CG: शाम करीब 5:45 बजे गृह मंत्री शाह बस्तर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान गृह मंत्री जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।




