CG Weather News: नौतपा का पांचवा दिन आज, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार, गर्मी के बीच जताई गई बारिश की संभावना
रायपुर। CG Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार को भी लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Read More: CgNews : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय आम महोत्सव में होंगे शामिल
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और कूलर-एसी की मांग बढ़ गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, शाम के समय मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
Read More: Raipur News: अब श्रमिकों के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर, ESIC में 700 सीटें सुरक्षित, श्रम विभाग ने की पात्र छात्रों से आवेदन की अपील
CG Weather News: इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।




